विपुल पांचाल@ झाबुआ Live कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे झाबुआ जिले के लिए फिर बुरी खबर आई है। आज आई कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है। इनमे झाबुआ शहर की सिंचाई कालोनी में 2 लोग, तो 2 रम्भापुर और 1-1 थांदला ओर पंचपीपलिया के रहने वाले है। डाक्टरो के मुताबिक जहां जहां कोरोना पॉजिटिव निकले है वहां एरिये को कन्टेन्टमेंट एरिया घोषित किया जा रहा है। मरीजो को आयसुलेशन वार्ड में रखा जाएगा और परिवार के भी सेम्पल लेकर क्वारींटीन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण झाबुआ जिले के हालात चिंताजनक बने हुए है। Post navigation महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालो पर कार्यवाही; एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा … दाहोद में आग की तरह फैल रहा कोरोना वायरस; एक साथ जिले में 33 नए कैस आये सामने …