फिरोज खान@ आलीराजपुर Live आलीराजपुर जिले में कोरोना संक्रमण अब काबू में आ गया है। कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार कोरोना नियंत्रण में आया है। अब यहां पॉजिटिविटी रेट गिरकर 1% से कम रह गया है। पिछले दो दिन में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज यहां नही निकला है। वहीं अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या मात्र 2 रह गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के मुताबिक अगर पॉजिटिविटी रेट 3% से कम हो तो कोरोना नियंत्रण में माना जाता है। ऐसे में, यह निश्चित ही आलीराजपुर जिले के लिए बड़ी राहत की खबर है। नए केस में हर दिन कमी आ रही है। Post navigation झाबुआ शहर के लिए कोरोना टीका करण महा अभियान 5-6 जून को मुस्लिम युवाओं ने वैक्सीनेशन कर दिया,अफवाहों पर ध्यान न देकर टीकाकरण का संदेश