रायपुरिया , लवेश स्वर्णकार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुवे एतिहात के तौर पर ग्राम पंचायत रायपुरिया के सरपंच सुखराम मेड़ा ने रविवार को लगने वाले हाट बाजार को निरस्त कर दिया गया है ग्राम पंचायत के इस साहसिक निर्णय की जानकारी शोशल मीडिया पर चलने के बाद लोगो ने इनकी सराहना की है । गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों से कई अपील की थी और उन्होंने जनता कर्फ्यू लगाने की बात कही थी इसी तारतम्य में रायपुरिया का हाट बाजार ग्राम पंचायत ने निरस्त कर दिया है इस दिन लगने वाली स्थायी तथा अस्थायी दुकाने तथा रायपुरिया के स्थानीय मार्केट भी व्यापारी संगठन की अनुमति से बंद रहेगी Post navigation रायपुरिया कल्याणपुरा मार्ग पर गैस से भरा टैंकर पलटने राहगीरों में खौफ जहा से फैल सकता है संक्रमण वहां ध्यान नही,कलेक्टर के आदेश का कड़ाई से नही हो रहा पालन लोग अपने ही स्वास्थ्य से कर रहे है खिलवाड़