रितेश गुप्ता थांदला विगत दिनों कोरोना पॉजिटिव आए थांदला के वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाले 9 वर्षीय बालक व 14 वर्षीय बालिका को इलाज के लिए झाबुआ ले जाया गया था। यह दोनों बच्चों का इलाज किया गया। 9 वर्षीय बालक को तीन दिन पूर्व ही उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। तो वहीं 14 वर्षीय बालिका की रविवार को छुट्टी दे दी गई। जब उक्त बालिका आज अपने पिता के साथ अपने घर पहुंची तो मुस्लिम गली नंबर 2 के रहवासियों ने उनका स्वागत किया। कोरोना की जंग जीतकर लौटी बालिका के इस्तकबाल के लिए पार्षद शेख कमालुद्दीन, अब्दुल अजीज खान, मोहम्मद वसीम, अमीर जमान पठान, फरदीन, शाहबुद्दीन शेख, सोहेल खान ने किया। Post navigation थांदला नगर में दो परिवारों के 6 लोग आए पॉजिटिव स्वाधीनता दिवस पर मदरसा मुस्तुफाइया पर शान से लहराया तिरंगा