विजय मालवी, बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ीखट्टाली आज रविवार को शत प्रतिशत बंद रहा ग्राम की सारी दुकाने व व्यवसाय पूर्णतः बंद था ग्राम मे सुबह से ही सन्नाटा था दुध ख़रीददार व सब्ज़ी ख़रीद दार परेशान दिखाई दिए ग्राम मे ग्रामीणों को पूरेदिन दुध नहि मिला क्यूँकि सारे वाहन बंद थे जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदरसिंह पटेल ने एक दिन पूर्व ही जोबट जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतो को जनता कर्फ्यू के सम्बंध मे निर्देशित किया था ग्राम पंचायत बड़ीखट्टाली ने भी एक दिन पूर्व मुनाधि करवाकर सभी ग्रामीणों से जनताकर्फ्यू मे पूर्ण सहयोग की अपील की थी ग्राम मे सभी ग्रामीण अपने अपने घरों मे अंदर दिखाई दिए एवं प्रधानमंत्री की अपील मे पूर्ण सहयोग किया ग्राम मे मानो जनता कर्फ्यू का महोल था पहली बार ग्राम पूर्णतः स्वैच्छिक रूप से बंद था जोबट अनुविभाग के अनुविभागिय अधिकारी अखिल राठोड भी पूरे क्षेत्र मे जनता कर्फ्यू को लेकर काफ़ी सक्रिय दिखाई दिए आपने भी विभिन ग्रामीण अंचलो मे शत प्रतिशत सहयोग की पहल की व स्वैच्छिक रूप से क्षेत्र मे अपने अपने प्रतिष्ठआन बंद रखने व क्षेत्र की जनता से उक्त अभियान मे पूर्ण सहयोग हेतु एक दिन पूर्व ही विशेष पहल की थी परिणाम स्वरूप पूरे क्षेत्र मे शत प्रतिशत सहयोग रहा स्थानीय पुलिस प्रशासन भी उक्त अभियान में काफी मुस्तैद एवं सक्रिय रूप से दिखाई दिए Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जनता कर्फ्यू की अपील पर खवासा पूर्णतः बन्द रहा, अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखते हुए लोग घरों में दुबके रहे जनता कर्फ्यू को मिला पूरा समर्थन, पूरा गांव रहा बंद 5 बजते ही थाली, शंख, घंटी व ताली बजाकर जताया आभार