विपुल पांचाल@झाबुआ इंदौर महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में जिले में 16 और पॉजिटिव मरीज मिले जिसमें झाबुआ के ग्रामीण इलाके में कोडली गांव के 32 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए वही ग्राम ठाकुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 13 वर्षीय किशोरी संक्रमित पाई गई। मयंक गोयल@राणापुर राणापुर में कोरोना शनिवार को 3 ओर मरीज मिले जिसमे नगर के जवाहर मार्ग में रहने वाले 35 वर्षीय पुरुष जिनका सरनेम पंचोली बताया जा रहा है। सरदार मार्ग के रहवासी 39 वर्षीय महिला जिनका सरनेम अरोड़ा बताया जा रहा है। लक्ष्मीबाई मार्ग में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिनका सरनेम परमार बताया जा रहा है। रितेश गुप्ता @ थांदला थांदला एक बार कोरोना के मामले के आने लगे है। नगर के जवाहर मार्ग में रहने वाले 15 वर्षीय किशोरी, 11 वर्षीय किशोरी, 38 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। सभी राठौड़ समाज के बताए जा रहे है। कल भी जो 7 लोग पाजिटिव आये वह भी सभी राठौड़ समाज के आये थे। वही ग्रामीण इलाके देवीगढ़ में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी पाजिटिव पाई गई। दीपक जैन@ कल्याणपुरा कल्याणपुरा में DANDLA गाव में 25 वर्षीय युवती, अन्तरवेलिया में 40 वर्षीय महिला पाजिटिव पाई गई। सलमान शेख @ पेटलावद पेटलावद में कोरोना के मामले विगत दिनों लगातार आ रहे है। जिसमे शनिवार को आई रिपोर्ट शुभाष मार्ग में रहने वाले 55 वर्षीय पुरुष, ग्राम करवड़ 40 वर्षीय महिला पाजिटिव पाई गई। Post navigation कल है पेटलावद ब्लास्ट की 5वीं बरसी; क्या होगा कल; ऐसे मुद्दे जो आज भी जिंदा हैं..? अल्पसंख्यक विकास कमेटी का हुआ गठन