रितेश गुप्ता@थांदला कमेटी का गठन किया गया जिसमें अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन शेख के आदेशानुसार अल्पसंख्यक विकास कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहेल शेरानी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया।जिसमें अल्पसंख्यक विकास कमेटी के जिला उपाध्यक्ष शहादत खान, ब्लॉक अध्यक्ष कमालुद्दीन शेख़, ब्लॉक उपाध्यक्ष राशिद खान, शहर अध्यक्ष मोहम्मद जाफ़र गौरी, शहर उपाध्यक्ष तौकीर खान को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के मेघनगर नगर अध्यक्ष ताहिर जी शेख साथ ही अल्पसंख्यक विकास कमेटी के युवा नेता मोहम्मद हुसैन मकरानी,जावेद खान, जमील खान आदि मौजूद थे। अल्पसंख्यक विकास कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहेल शेरानी ने बताया कि कमेटी का उद्देश्य अल्पसंख्यकों के हक अधिकार तालीम तिजारत तरक्की भाईचारा एवं समाज को संगठित करना है । संगठन पूरे प्रदेश में मजबूती से काम करने के साथ-साथ शासन की संपूर्ण योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम भी बखूबी अंजाम दे रहा है हमारा मकसद सिर्फ ख़िदमत सेवा कर दबे पिछड़ों और गरीबों को उनका हक दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना है। सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार जमील खान ने शासन की अल्पसंख्यक समुदाय हेतु चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार कर समुदाय को लाभ दिलवाने की जरूरत पर बल दिया। जावेद खान ने कौम में तालीम कि जरूरत पर बल दिया। आभार कमालुद्दीन शेख ने व्यक्त किया। Post navigation कोरोना का जिले में बढ़ता ग्राफ : लगातार संक्रमित मरीज मिलने से हर कोई चिंतित; 16 आज फिर पॉजिटिव कलेक्टर रोहित सिंह ने किया नगर भ्रमण ऐतिहासिक बावड़ी देख , महंत ने बताई समस्या