विपुल पांचाल@ झाबुआ Live
झाबुआ जिले में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
आज फिर एक बुरी खबर यह आई है, कि मेघनगर में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव निकला है। बता दे कि आज जिले से जो सेम्पल कलेक्ट किये गए थे, जिसमे से एक सेम्पल झाबुआ में जांच के लिए रखा गया और बाकी सेम्पल इंदौर लेब में भेजे गए थे। झाबुआ के सेम्पल की रिपोर्ट अभी आ चुकी है। यह व्यक्ति पेशे से वकील ओर पत्रकार भी है। अब इन्हें आयसुलेशन वार्ड में रखने की तैयारी की जा रही है और हिस्ट्री निकालकर जो लोग सम्पर्क में आये थे उन्हें क्वारींटिन भी किगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *