रायपुरिया@  लवेश स्वर्णकार

जिलेभर में 26 अप्रेल तक कोरोना कर्फ्यू लागू है जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। कोराना कर्फ्यू के पहले दिन नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा भृमण पर निकले है उनके साथ पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम शिशिर गेमावत, एसडीओपी  सोनू डावर प्रशासनिक काफिले के साथ रायपुरिया बोलासा तथा उमरकोट पहुचे उन्होंने यहां गेंहू उपार्जन केंद्र जाकर स्थिति का जायजा लिया है। कोरोना कर्फ्यू के सख्त पालन के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ग्रामीण अंचलों का दौरा कर रहे है। इस दौरान स्थानीय अधिकरियो को आवश्यक निर्देश भी दिए है। दोपहर में कलेक्टर रायपुरिया पँहुचे उन्होंने कोराना कर्फ्यू की स्थिति देखी सभी अधिकारियों को निर्देश भी दिए उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा कि कोराना की चेन तोड़ने के लिए यह कर्फ्यू लगाया गया है ग्रामीणों का इसको पालन करना है आप लोग घर रहे और सुरक्षित रहे । कलेक्टर ने मीडिया से भी बात की ओर कहा कि आप लोग भी अपना ध्यान रखे आप हमारा माध्यम है चर्चा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य अनिल मूथा श्रमजीवी पत्रकार संघ उपाध्यक्ष राजेश राठौड़ कोषध्यक्ष लवेश स्वर्णकार अजय पाटीदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की व्यवस्था के बारे में बताया उन्होंने कलेक्टर से कहा कि एक या दो इमरजेंसी पलँग की व्यवस्था यहां करवाई जाए जिस पर कलेक्टर ने आश्वाशन दिया । कलेक्टर ने टी आई तेजमल पंवार को स्थानीय पत्रकारो को साथ मे लेकर सहयोग करने की बात कही है। कलेक्टर ने कोविड का टीका लगाने के अभियान को जोर देने के निर्देश भी दिए है। प्रशासनिक काफिला काजबी रोड स्थित गेंहू उपार्जन केंद्र पहुँचा जहा पर कार्य कर रहे हम्मालों को कलेक्टर ने माश्क वितरीत करने के निर्देश दिए है इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र अलावा सीईओ नानसिंह चौहान पटवारी श्यामपालसिंह चंद्रावत,सचिव तोलसिंह निनामा,सहायक सचिव राजेन्द्र सालवी उपथित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *