रायपुरिया@ लवेश स्वर्णकार 

जिले में बढ़ रहे कोरोना सक्रमण को दृष्टिगत रखते हुवे जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले हाट पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए है । इसके साथ ही विवाह समारोह के दौरान बन्द हाल में 50 तथा खुले मैदान में 100 से अधिक लोग विवाह समारोह में सम्मलित होने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है वही डीजे का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है । इसके लिए ग्राम कोतवालों को इस तरह के विवाह समारोह के आयोजन की अग्रिम सूचना देंना तत्काल अनिवार्य किया गया है । विवाह समारोह की सूचना मिलने पर उन्हें बंद हाल में 50 तथा खुले में 100 लोगो से अधिक लोग इकट्ठे न होने कि समझाइस देना है तथा उलग्घन पर वैधानिक कार्यवाही के भी निर्देश है । इसके लिए पुजारा तथा पटेल से गांवों में डोढी पिटवाकर एलान करवाए जाने के भी निर्देश है तथा किसी भी तरह के सामूहिक भोज के आयोजन पर भी रोक लगाई गई है। उक्त आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जिला झाबुआ द्वारा दिनाक 12 अप्रेल 2021 को जारी किए गए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *