विपुल पंचाल @ झाबुआ कोतवाली पुलिस द्वारा जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन वितरित किया गया। इसी के साथ ही बिना मास्क शहर में वेवजह घूम रहे 15 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई । व उन्हें मास्क वितरित किए गए कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन का पालन करवाया जा रहा है।कोतवाली पुलिस नेे राशन वितरण आज कॉलेज ग्राउंड के पीछे गरीब परिवार को किया गया। उक्त कार्य में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक असलम पठान एवं टीम का योगदान सराहनीय रहा। Post navigation पुलिस महामारी से बचाव के लिए देे रही समझाइश, घरों में रहे सुरक्षित रहे जिला अस्पताल में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने 40 आक्सीजन कंसटेटर मशीन का वितरण किया