जितेंद्र वाणी, नानपुर मंगलवार को कोटेश्वर से कावड़ियों का जत्था आलीराजपुर जिले के नानपुर पहुंचा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया जुवानसिंह चौहान घनश्याम माली जितेंद्र वाणी मुकाम डिंपू राठौड़ आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला से कावड़ियों का स्वागत किया। केले देकर यात्रियों को स्वल्पाहार भी कराया। सभी कावड़ियों ने नानपुर के सभी शिव मंदिरों में जल अभिषेक कर शिव पूजन किया। डीजे के साथ शिव भजनों पर कावड़ियों के साथ नाचते हुए चल रहे थे। देखिए वीडियो… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-06-at-12.40.42-PM.mp4 Post navigation पागल गधे ने गाय को काटा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कराया गाय का उपचार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अवैध रेत खनन पर उठे सवाल