लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया सामान्य श्रेणी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये यह खबर बहुत जरूरी है। रेलवे द्वारा कोटा से वडोदरा चलने वाली 59832 अप पार्सल यात्री गाड़ी को नागदा से वडोदरा के बीच आगामी 8 दिन यानी 30 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह वडोदरा से कोटा चलने वाली 59831 डाउन यात्री गाड़ी भी वडोदरा से नागदा के बीच 31 मार्च से 7 अप्रैल तक निरस्त की गई है। जानकारी सूत्रों पर आधारित है। )) Post navigation पुलिस ने पिक-अप में भरकर ले जाई जा रही लाखों रुपए की अवैध शराब का जखीरा पकड़ा जैन सोश्यल ग्रुप करेगा साधु भगवंत की विहार सेवा