लोकेंद्र चाणोदिया@बामनिया
जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मैत्री ने साधु भगवंत के साथ विहार सेवा देने का निर्णय लिया। ग्रुप अध्यक्ष रत्नेश मोदी ने बताया की साधु साध्वी जी के साथ विहार के समय हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रुप के सदस्य आसपास के क्षेत्र में साथ मे विहार सेवा का लाभ लेगे। यह संकल्प ग्रुप के मिलन समारोह में लिया गया। बॉलीवुड थीम पर आधारित इस मिलन समारोह में सभी सदस्य बॉलीवुड के हीरो हीरोइन के गेट अप में आए। दोपहर में बच्चों का डांस कंपटीशन रखा गया जिसमें प्रवर और लब्धि मुथा प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर त्रिशा एवं ओशिन मुरार रहे, टिया चानोदिया, अंशिका चानोदिया, रिदम मोदी और पुलकित मूणत तृतीय स्थान पर रहे। बेस्ट गेटअप मेल के लिए गौरव भंडारी (चुलबुल पांडे) एवं बेस्ट गेटअप फीमेल के लिए डॉली मोदी (हेमामालिनी) को अवॉर्ड दिया गया एवं बेस्ट बॉलीवुड परफारमेंस का अवार्ड रत्नेश मोदी एवं डाली मोदी और द्वितीय अवार्ड आशीष एवं मेघा तलेसरा को दिया गया। साथ ही बेस्ट डायलॉग का फर्स्ट अवार्ड पारस जैन एवं द्वितीय मोना मुरार को मिला। इस अवसर पर चेतन कटकानी, नितेश मुथा, नीलेश चानोदिया, संजय बरबेटा, संजय चाणोदिया, नवीन मुरार, अनंत मूणत, राहुल भंडारी, राहुल पटवा,अंकित कटकानी, विपुल पितलिया, संदीप पटवा, नमन मुथा, आदित्य भंडारी, गौरव मालवी, संदीप भंडारी, कीर्तिश चाणोदिया, अंकित कटारिया, संदीप तलेसरा, प्रतिक निमजा, मयूर तलेसरा,अमित चाणोदिया आदी सदस्य उपस्थित थे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *