संजय गांधी, बोरी
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बोरी रामजी मिश्रा द्वारा बोरी-टांडा मार्ग पर ग्राम कदवाल बड़ी में आज सुबह 5 बजे एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 14 जीबी 0674 से 195 पेटी रॉयल नाइट माल्ट व्हिस्की कुल कीमत 7 लाख 74 हजार 400 रुपए की जब्त की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गंगाराम पिता जोरावर जाति भील निवासी करचट एवं भगत पिता दरियाव सिंह निवासी डेकाकुंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *