जामा मस्जिद चौक पर नगर के समस्त ताजिए एकत्रित हुए। अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की स्पेशल रिपोर्ट- नगर में मुहर्रम का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। हिन्दु मुस्लिम एकता का प्रतीक अलीराजपुर में अटूट मिसाल देखने को मिली। पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा, जिसका नगर के मुसलमानों ने आभार माना। नगर के अलग-अलग क्षेत्र बहारपुरा,दावलशाह, मुर्गी बाजार, आषाड़पुरा, खोदरी फलिया, मौलाना आजाद मार्ग, वीटी मार्ग सहित नगर के समस्त स्थानों के ताजिए जामा मस्जिद चौक पर बुधवार की रात्रि 8.30 बजे एकत्रित हुए। जहां पर सभी दर्शनार्थियों ने ताजियों के दर्शन कर आस्था के प्रतीक एक अच्छी मिसाल देखने को मिली। नगर के वीटी मार्ग के ताजिए ने सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर दिया। भारत के नक्शे पर बने इस ताजिए ने खूब वाहवाही बटोरी। इस ताजिए के निर्माण कर्ता इमरान शेख, आमिर शेख, आसिफ शेख, सहित इनके साथीगणों ने इस ताजिए को बनाने में दिन रात मेहनत कर इस ताजिए का निर्माण किया। इस धार्मिक मोहर्रम पर्व पर सच्ची देशभक्ति की झलक देखने को मिली। आजाद नगर में कबूतर पर बने ताजिए को मिला 5000 हजार का पुरस्कार जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर में मुहर्रम पर्व पर अजीज खान ने अपने ताजिया कबूतर जो शान्ति का प्रतीक है उसके दोनो पंख पर तिरंगे का रंग बनाया गया। इस अवसर पर जोबट विधानसभा के विधायक माधौसिंह डावर ने आजाद नगर में जामा मस्जिद चौक पर पहुंचकर इस ताजिए को पुरूस्कार के तौर पर 5000 हजार रुपए का इनाम दिया तथा क्षेत्र में अमन और शांति की दुआ मांगी गई। पुलिस प्रशासन का रहा सराहनीय योगदान- नगर में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस कप्तान कुमार सौरभ के निर्देश पर जिला मुख्यालय सहित जिले के आम्बुआ, चन्द्रषेखर आजाद नगर, जोबट, नानपुर, बरझर, कठ्ठीवाड़ा, उदयगढ़ में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। जिला मुख्यालय अलीराजपुर पर आलीराजपुर एसडीओपी स्टेला सुलिया के नेतृत्व में नगर में प्रत्येक ताजिए पर पुलिस जवान को तैनात किया गया था। साथ ही आलीराजपुर थाना प्रभारी ने मोबिलिटी से नगर का भ्रमण करते रहे। पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय योगदान के लिए गफ्फार खान, रिजवान खान, ईमरान नवाबी, आमीन भाई ठेकेदार, अख्तर हुसैन निजामी सहित मुस्लिम समाज की जनता ने पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय योगदान के लिये आभार व्यक्त किया। Post navigation नगर परिषद थांदला ने बैली डांस के नाम पर परोसी जमकर अश्लीलता हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में राणापुर नगर बंद शुक्रवार को