विपुल पंचाल, झाबुआ
सोमवार देर रात एक युवक फांसी के फंदे पर झुल गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीआरपी चौराहे के पास एरिगेशन के क्वार्टर में 22 वर्षीय युवक सुनील कुमार दोहरे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुनील कुमार दोहरे आयु 22 वर्ष कॉलेज में पढ़ाई करता था, सुबह जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो उसके भाइ को संदेह हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी। दरवाजा खोला तो युवक की लाश फांसी के फंदे पर झुलती मिली। युवक अपने फूफाजी के पास रहता था। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, पुलिस जांच कर रही है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *