झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में छात्र संघ चुनाव हेतु मतदान प्रारम्भ हो चुका हैं। महाविद्यालय के मेन गैट से केवल मतदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा हैं। महाविद्यालय में मतदान हेतु अलग अलग बूथ बनाए गए हैं। महाविद्यालय की प्रथम मंजिल पर एवं भूतल पर मतदान बूथ हैं। मतदान बूथ में उम्मीदवारों को बिठाया गया हैं। वही महाविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ एनएसयूआई एवं एबीवीपी व आदिवासी छात्र संगठन के नेता मौजूद हैं। महाविद्यालय परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी तादाद मे पुलिस बल तैनात किया गया है। परिसर में खड़ी एबीवीपी कार्यकर्ता की कार के कांच फोड़ देने से अभाविप पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। Post navigation स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में 15 वर्षीय बालिका की मौत पेटलावद कॉलेज चुनाव में अभाविप प्रतिनिधि हुए विजयी