गौरव कटकानी, कालीदेवी आज ग्राम कालीदेवी मैं क्षेत्रीय विधायक एवम कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रामा एवम बालक हायर सेकेंड्री रामा में छात्र – छात्राओं को साइकिल वितरण की । कैबिनेट मंत्री द्वारा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वी में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली 2 बालिकाओं को शासन की योजना के तहत दोनो बालिकाओं को स्कूटी वितरित की गई। अन्य बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई । वही बालक हायर सेकेंडरी स्कूल रामा में भी कैबिनेट मंत्री द्वारा साइकिल वितरण की गई । इस पूरे कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक निर्मला भूरिया, जनपद सीईओ रामा वर्षा सोलंकी , खण्ड शिक्षा अधिकारी रामा आयशा कुरैशी, प्राचार्य रूपसिंह अमलियार ( कन्या स्कूल ) , प्राचार्य के एल परमार ( बालक स्कूल ) ,मंडल अध्यक्ष करणसिंह अमलियार आदि उपस्थित थे । Post navigation पावागढ़ दर्शन कर ए जा रहे पिता पुत्र हुए हादसे का शिकार सर्पदंश से 2 वर्षीय बालिका की मौत, घर के बाहर खेलते समय सांप ने डंसा