आलीराजपुर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री एवं अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान का अलीराजपुर दौरा कार्यक्रम तय हो गया है मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट में शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक के चलते व्यस्तता के कारण कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का क्षेत्र की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे बुधवार को जारी हुए दौरा कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान 28 दिसंबर को इंदौर से नलखेड़ा के लिए सुबह 10:00 बजे रवाना होंगे वहां बगलामुखी माता मंदिर का दर्शन पूजन करने के बाद दोपहर 3:00 बजे महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचेंगे एवं शाम 7:00 बजे उज्जैन से वापस इंदौर के लिए रवाना होंगे। 29 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान इंदौर से धार के लिए रवाना होंगे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे उसके बाद दोपहर 12:00 बजे अलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा बोरी से दोपहर 2:00 बजे जोबट पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भेंट करेंगे जोबट से दोपहर 3:00 बजे अम्बुवा आगमन होगा जहां स्वागत सत्कार के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का काफिला अलीराजपुर रवाना होगा दोपहर 4:00 बजे अलीराजपुर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया जाएगा उसके बाद कैबिनेट मंत्री चौहान भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे एवं शाम 7:00 बजे नानपुर के लिए रवाना होंगे जहां कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद पुनः अलीराजपुर आकर रात्रि विश्राम अलीराजपुर में करेंगे। मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम बार क्षेत्र में आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भव्य स्वागत की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी हैं। Post navigation जिला समूह संघ ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, अन्य मांगों को लेकर जोबट विधायक व कलेक्टर को दिया आवेदन पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के 2 थानों का देर रात किया आकस्मिक निरीक्षण