झाबुआ लाइव के लए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित तीन दुकानों पर चोरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। चोर सबसे पहले अलसुबह करीब 3.30 बजे न्यू भारत टायर दुकान को निशाना बनाया जिसमें से हजारों का सामान चुरा लिया। दुकान के संचालक जावेद शेख ने बताया कि सुतरेटी चौराहे पर टायर की दुकान का ताला चोरों ने तोड़ा और दुकान में रखे कम्प्रेशर की मोटर, एक पंखा, हाइड्रोलिक जेक, पाने, टामी व पंक्चर बनाने का अन्य सामान समेत नकदी 1800 रुपए चुरा ले गए। वही समीप स्थित कालू डामोर की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने 8 डिब्बे ऑइल, चार बाइक की बैटरी, नकदी 700 रुपए समेत पाने व सामान चुरा ले जाने में सफल रहे। इसी के साथ सांची पाइंट के संचालक अमित मंगलसिंह भाबर की सुतरेटी रोड पर स्थित दुकान आठ हजार रुपए नकदी व दुकान का अन्य सामान चुरा ले जाने में सफल रहे। गौरतलब है कि यह चौराहा शहर का व्यस्ततम चौराहा है और यह पेटलावद होकर इंदौर-उज्जैन को जोड़ता और रातों में भी वाहनों को आवाजाही लगी रहती है। तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। दुकानों में चोरी की घटना के आवेदन पुलिस थाना थांदला में दुकान मालिकों ने दिए। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
मिशन स्कूल के तोड़ ताले
कैथोलिक मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। संस्था प्राचार्य सिस्टर बैंसी ने बताया कि चोरो द्वारा ऑफिस के दो ताले तोडकर अंदर घुसे, कबाट भी खोले, आफिस का सामान भी बिखेरा पर कुछ हाथ न लगने पर बैरंग लौट गए। घटना की जानकारी थांदला थाने पर दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *