झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पिछले नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं लंबे समय से कांग्रेस मे रही मार्था डामोर भाजपा में शामिल हुई। मार्था डामेार ने स्थानीय तहसील कार्यालय में उस समय सभी को चोंका दिया कि जब वार्ड नबंर 10 से पार्षद पद के लिए अपने नामांकन में अपनी पार्टी का नाम भाजपा लिखा। नामांकन के पश्चात मार्था डामोर ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा में शामिल हो रही है व वार्ड नंबर 10 से उन्होंने भाजपा से टिकट की भी मांग की है। खबर मिलते ही तहसील परिसर में उपस्थित दोनो दलोंं के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खलबली मच गई। विधायक कलसिंह भाबर, पिछडा वर्ग प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य ने मार्था डामोर का स्वागत कर पार्टी में शामिल किये जाने की पुष्टि की है। Post navigation कैथोलिक मिशन स्कूल ताले तोड़े चोरी का प्रयास भाजपा ने विशाल रैली निकालकर भरा नामांकन फार्म