झाबुआ। दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में झाबुआ केशव इंटरनेशनल के विद्यार्थियों को शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यशाला के प्रमुख सचिव अतुल कोठारी ने छात्रों को उत्पे्ररक मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय कार्यशाला के अलग-अलग सत्रो में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का विकास, पर्यावरण की सुरक्षा, शिक्षा बदलो देश बदलो एवं स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला गया। सत्र समाप्ति के पश्चात बच्चों को संसद भवन, इंडिया गेट एवं राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र घुमाने ले गये। Post navigation चार प्राचार्यो का तबादला , इकतरफा रिलीव किये गये ट्रक पलटा ड्राइवर की मोत