झाबुआ। ग्राम केलकुआं विकास खंड मेघनगर के ग्रामीण संरपंच तोलिया डामोर, सुमला, दिता, जेमाल, शान्तु, बासुडा एवं सरपंच देमती ने गांव के बच्चों की पढाई के लिए ग्राम केलकुंआ में नवीन प्राथमिक विद्यालय खोलने की स्वीकृति के लिए जनसुनवाई में पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया के नेतृत्व में कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता को आवेदन दिया। ग्रामीणजन बच्चों को भी साथ में लेकर आये थे। इस पर कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया को समझाइश दी कि आप अकेले भी आवेदन लेकर आते तो भी मैं बच्चों के हित में जो भी ज्यादा अच्छा होता निर्णय लेती और बच्चों की पढाई के लिए स्कूल की व्यवस्था करवाती। आप इन छोटे-छोटे बच्चों को इतनी दूर तक लाये यह उचित नहीं है, जो बच्चे स्कूल में दर्ज है उनकी आज एक दिन की पढाई का नुकसान हुआ। साथ में कुछ बच्चे आंगनवाडी के भी है वे बच्चे आंगनवाडी के पोषण आहार से आज वंचित हो गये। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने तत्काल ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *