ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला आज का दिन जिले के लिए सिर्फ एक जन्मदिन नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का पर्व बन गया। मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री एवं अलीराजपुर के विधायक नागरसिंह चौहान के जन्मदिवस पर छकतला, बखतगढ़, वालपुर में छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन आदिवासी महिलाओं को छाते वितरित किए गए जो हर दिन विपरीत परिस्थितियों में — तेज धूप हो या बरसात — अपने परिवार की आजीविका के लिए सड़क किनारे सब्जी बेचने बाजार आती हैं। यह पहल उनके सम्मान और सहयोग का प्रतीक बनी। भीषण गर्मी और वर्षा में बैठकर सब्जी बेचती है। कार्यक्रम में जयपालसिंह खरत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, उसान गरासिया जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,विक्रमसिंह जी भयड़िया जनपद उपाध्यक्ष, नरिंग मोरी भाजपा जिला महामंत्री, प्रदीप सोलंकी सोंडवा मंडल अध्यक्ष, गोविंद अवासीया छकतला मंडल अध्यक्ष, नानसिंह रावत उमराली मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ रमणलाल जी वाणी, आमिर मंसुरी, रामा चौहान, सरपंच सुरेश ठकराला, पियुष, राहुल, राजेश कहार, बसीर कनेश, सुमित,मदन पंवार,सुनील वाघेला, अश्विन राठौड, बटला सोलंकी, सरपंच खेमराज सोलंकी अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने चौहान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याण क प्रयासों की सराहना की। महिलाओं ने कहा – “ये सिर्फ छाता नहीं, हमारा सम्मान है”। छाता वितरण के दौरान कई महिलाओं की आंखों में खुशी और सम्मान का भाव झलकता दिखा। Post navigation स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे नायब तहसीलदार, एक्सपायरी दवाई नष्ट कराई राठौड़ समाज धूमधाम से मनाएगा वीर दुर्गादासजी की जयंती, बैठक में बनाई रूपरेखा