करवड से राहुल पाटीदार की रिपोर्ट- आईपीएल की तर्ज पर ग्राम करवड़ में भी ‘करवड़ प्रीमियर लीग’ का आयोजन आजाद क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है। विगत 2 वर्षों से सफलतम आयोजन के बाद आजाद क्रिकेट क्लब का यह तीसरा करवड प्रीमियर लीग का टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक निर्मला भूरिया द्वारा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया द्वारा किया गया। इस आयोजन के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल पेटलावद के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर गंगाखेडी, मूलचंद निनामा एवं समस्त कार्यकर्ता एवं करवड के क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे। आयोजक समिति के सदस्य रितेश गामड ने बताया गया कि टूर्नामेंट में मुख्यता 5 टीमें भाग ले रही है जिसमें नवकार ब्लास्टर्स, फ्रेंडस क्लब,करवड़ सुपर किंग्स, वंदे मातरम, रोयल किंग्स करवड ये टीमें भाग ले रही है। प्रथम इनाम 11 हजार 111 ग्राम पंचायत सरपंच ग्राम पंचायत करवाड़ शांतिबाई पति रमेश सोलंकी द्वारा दिया जाएगा एवं द्वितीय पुरस्कार 5 हजार 555 आजाद क्रिकेट क्लब करवड की ओर से दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त क्रिकेट प्रेमी एवं आजाद क्रिकेट क्लब करवड का विशेष सहयोग रहा। कार्यकर्म का संचालन उपसरपंच भवर सिंह गेहलोत ने किया। Post navigation किसान कीर्तनसिंह नायक ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के 15 दिनी भ्रमण पर अवैध शराब के ठेकेदार ने बांट दिए सैकड़ों लाइसेंस, खुलेआम हो रहा शराब का परिवहन