दिपेश प्रजापति, झाबुआ आज देवझिरी भाजपा मंडल की बैठक गडवाडा हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में किसान निधि सम्मान की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में पत्रक अपने गांव एवं मोहल्ले में जाकर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं से अवगत कराने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर बैठके का दौर प्रारंभ किया गया। जिससे विरोधी पार्टियों के द्वारा जो किसानों को गलत भ्रम फैलाया जा रहा उसको दूर करने के लिए हर कार्यकर्ताओं को घर-घर, फलिया-फलिया जाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि व किसानों के हित में केन्द्र व प्रदेश शासन की योजनाओं के बारे में समझाईश दी जा सके। इस मौके पर झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, मंडल अध्यक्ष सुरभान गुंडिया, बहादुर हटीला, मंडल उपाध्यक्ष राधु भूरिया, शरमा, कानजी सरपंच, जोगडा भाई एवं समस्त बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation दुकानदार को चकमा देकर दिनदहाड़े 2 बदमाशों ने ऐसे उड़ाए 30 हजार; पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद जिले में मकर संक्रांति व गणेश चतुर्थी, गोवर्धन पूजा का अवकाश घोषित; कलेक्टर ने जारी किए आदेश ….