रक्षित मोदी, छकतला अलीराजपुर जिले के विकास खण्ड सोण्डवा की पहाड़ी इलाके की ग्राम पंचायत बड़ी गेंद्रा के रुण्डमाल गांव के खुमान सिंह कलेश के होनहार पुत्र सुरेश कलेश का चयन कृषि महाविद्यालय ग्वालियर में हुआ। सुरेश ने वर्ष 2018-19 में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर गांव के पटेल-सरपंच ने होनहार छात्र सुरेश की उपलब्धि से प्रफुल्लित होकर कहा कि गांव और पंचायत के दूसरे बच्चों को मार्गदर्शन मिलेगा। सुरेश ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के कुक्षी के शिक्षकों एवं अपने माता पिता को दिया है जिनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से यह उपलब्धि यह उपलब्धि हासिल हुई है। ) Post navigation हमारे मध्यप्रदेश को भी मिले इस चित्रकला के माध्यम से पहचान- एसपी श्रीवास्तव राठौर एवं पठान विधायक प्रतिनिधि नियुक्त