झाबुआ लाइव के लिए अबदुल वली पठान की रिपोर्ट-
मिशन आॅन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन ‘आत्मा‘ अन्तर्गत गतवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिले के सर्वोत्तम कृषक समूहो को विकासखंड स्तर, जिला, राज्य स्तर हेतु चयन किया जाकर पुरस्कृत किया जाना है। योजना सर्वोत्तम कृषको, कृषक समूहो की अधिक से अधिक पृविष्ठियां 15 जुलाई  तक उप संचालक सह परियोजना संचालक ‘‘आत्मा‘‘ किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ के कार्यालय को प्रेषित करे। विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रत्येक विकासखंड से पांच को दस हजार रुपए, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दो कृषको को 25 हजार रुपए राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 10 कृषकों को 50 हजार रुपए, सर्वोत्तम आत्मा जिला पुरस्कार एक कृषको को डेढ़ लाख रुपए, एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार प्रत्येक विकासखंड से पांच कृषकों को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।     चयनित किसान व कृषक समूहों को 26 जनवरी 2016 गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत भेंट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *