झाबुआ, एजेंसीः कैथोलिक डायसिस झाबुआ का प्रसिद्ध तीर्थस्थल पंचकुइ में कृपाओं की माता मरियम का ग्रोटो पर्व आगामी 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। कैथोलिक चर्च के संचालक फादर जोसफ अमुदकणी एवं पल्ली सचिव रूपसिंह भूरिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माता मरियम का ग्रोटो पर्व उल्लास व भक्तिपूर्वक मनाया जाएगा।

इस संबंध में समस्त तैयारियां कर ली गई है। ग्रोटो पर्व से पूर्व नौ दिन की नौवेना मां मरियम के भक्ति प्रति रखी गई है जो कि 6 फरवरी से प्रारंभ होगी एवं दिनांक 14 फरवरी तक चलेगी। 15 फरवरी को नवापाडा धन्ना ग्राम के इमली मैदान से एक बजे जुलूस प्रारंभ होकर पंचकुई मां मरियम ग्रोटो स्थल पहुंचेगा जहां मिस्सा पूजा होगी। समारोह के दौरान मिस्सा पूजा के मुख्य याजक बिशप डाॅ. देवप्रसाद गणावा होंगे तथा प्रवचक फादर जेरोम तिर्की बाजना रतलाम होंगे।

ईशवचन व करिश्माई प्रार्थना:

अजमेर (राजस्थान) आध्मात्मिक साधना आश्रम के प्रमुख फादर थाॅमस मेनापटट कपूचिन 11 फरवरी को शाम से आध्यात्मिक साधना एवं प्रवचन देंगे जो कि 13 फरवरी तक चलेगा। 12 एवं 13 फरवरी को 9 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा।

झापादरा ईशमाता मरियम का ग्रोटो पर्व 8 फरवरी को:

थांदला से 10 किमी दूर ग्राम झापादरा में ईशमाता मरियम का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कैथोलिक चर्च झापादरा के संचालक फादर आलोक मिंज ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माता मरियम का पर्व 8 फरवरी को मनाया जायेगा।

समारोह के मुख्य याजक फादर मार्सेल बारिया मोकमपुरा एवं मुख्य प्रवचक फादर नियामत कपुचिन रतनपुरा (राजस्थान ) होंगे। दोपहर 1.30 बजे जुलूस स्कूल प्रांगण तक जायेगा जहां मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *