झाबुआ। केंद्रीय बोर्ड परीक्षा की बारहवी मे गणित विषय के साथ 90.4 अंक प्राप्त कर कृतिका अनिल परिहार (सेन) ने अपने माता पिता का गौरव बढ़ाया है। झाबुआ के केंद्रीय विद्यालय में अध्ययन करने वाली कृतिका पढ़ाई मे हमेशा ही अव्वल रही है। कोरोना काल की विपरित परिस्थिति के बावजूद कृतिका ने अपने लक्ष्य को निर्धारित कर प्रतिदिन 6 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करते हुए अच्छी रैंक प्राप्त की है। कृतिका ने झाबुआ केंद्रीय विद्यालय की मेरिट मे दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कृतिका ने कहा की वह अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने गुरुजनो के साथ ही अपने माता पिता को भी इसका श्रेय देना चाहती है। उसने बताया की वाह आगे राज्य प्रशासनिक सेवा मे जाना चाहती है और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगी। वही कृतिका की इस उपलब्धि पर उसके पापा अनिल परिहार ने कहा कि कृतिका ने जिस प्रकार से मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है उसने हमारा मान बढ़ाया है। कृतिका ने इस उपलब्धि से हमारे सेन समाज का भी गौरव बढ़ाया है। Post navigation भोजन कर टहलने निकले व्यक्ति से मोबाइल छीन फरार हुए बाइक सवार युवक झाबुआ में हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक; 8 प्रखंड की समितियों और खंड समितियों की घोषणा