ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कुलवट में रखा गया। प्रथम पुरस्कार मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा 31000 रु दिया गया। जबकि द्वितीय पुरुस्कार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत व विक्रमसिंह भयड़िया जनपद उपाध्यक्ष सोंडवा द्वारा दिया गया। प्रथम पुरस्कार टीम डॉ.11 उमराली कप्तान डॉ. अर्जुन पराड को दिया। द्वितीय पुरस्कार कुलवट आयोजन समिति के कप्तान जैराम पटेल को दिया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य देवसिंह चौहान, मोहन चौहान, राकेश सोलंकी, मांगीलाल दादा, सेमलानी सरपंच जेमा भाई, भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation ग्राम पंचायत बड़ी वनखड़ में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया होटल के सामने से दो पहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार