झाबुआ। पेटलावद के खवासा चौकी अंतर्गत भामल गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य बीमार पड़ गए। सभी बीमार लोगों को पेटलावद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नाहर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पेटलावद और थांदला के थाना प्रभारी (TI) तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और गांव में दूषित पानी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में तैनात कर दी गई है ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके और अन्य लोगों को बीमारी से बचाया जा सके। Post navigation स्वस्थ व तंदुरुस्त रहने के लिए योग प्राणायाम जरूरी : ज्याेति चौहान बावड़ी माफी में पुलिस ने गांजा और अवैध शराब पकड़ी