झाबुआ। स्वास्थ्य व मजबूत शरीर के लिए योग्य करना बहुत ही जरूरी होता है। योग का असर आमतौर पर कुछ ही दिनों में दिखने लगता है। कुछ लोग 2-3 दिनों में भी फर्क महसूस कर सकते हैं, जबकि कुछ को 4-5 दिनों में असर दिखने लगता है। यह व्यक्तिगत भिन्नताओं पर भी निर्भर करता है, लेकिन नियमित रूप से योग करने से आपको जल्दी और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। यह बात जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस झाबुआ की परियोजना प्रबंधक ज्योति चौहान ने कही। विश्व योग दिवस के अवसर पर संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर फादर पी.ए. थॉमस के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम रोटला में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के आउट रीच वर्कस भावेश सोलंकी ने कहा कि अगर रोग को भगाना है तो हमे नियमित रूप से योग करना पड़ेगा। योग विभिन्न तरह की बीमारी से दूर रखता है और शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखता है। जिला चिकित्सालय के आईसीटीसी काउंसलर वाजिद कुरैशी ने योग के फायदे बताते हुए उपाथितजनो को योग और प्राणायाम करवाया। आभार हीरालाल मंडलोई और गोविंद भूरिया ने माना। Post navigation अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत कुएं का दूषित पानी पीने से एक की मौत, 10 बीमार