झाबुआ डेस्क। झाबुआ जिले के बावड़ी माफी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा और अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई रमेश चंद्र भास्करे और उनकी टीम द्वारा की गई अखिलेश पिता अमर सिंह डामोर और कन्हैया पिता अमर सिंह डामोर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर दबिश दी गई, जिसमें गांजा और शराब की यह बड़ी खेप पकड़ी गई। पुलिस टीम में महिला आरक्षक से लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी झाबुआ पुलिस की नशा मुक्त समाज की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। Post navigation कुएं का दूषित पानी पीने से एक की मौत, 10 बीमार इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट का हुआ पुनर्गठन – ये चुने गए अध्यक्ष / सचिव