सलमान शैख़/ पेटलावद पुलिस थाने में उस समय माहौल गर्मा गया जिस समय ग्राम असालिया के आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। यह हंगामा इसलिए था कि ग्राम के एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल मामले में अभी जांच जारी जानकारी के मुताबिक ग्राम के एक कुए में गोपाल नामक युवक की लाश बरामद हुई थी परिजनों आरोप था कि पिछले दिनों टेम्पो विवाद हुआ था जिसके कारण उसकी हत्या की गई।परिजनों का कहना है उसकी हत्या कर उसे कुंए में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation अन्नपूर्णा कलश यात्रा; पूण्य कमाने उमड़ा शहर; See Video… झाबुआ Live विशेष: निलकंठेश्वर मित्र मंडल करेगा प्रति सोमवार भजन संध्या का आयोजन