अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- भाजपा सरकार हर किसी की हर संभव मदद कर रही है चाहे किसान, मजूदर, गरीब तबके का हो किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नही है। शासन प्रशासन सभी के साथ है। जानकारी देते हुए राम सहाय अहिरवार ने बताया कि रविवार को एक निजी संस्थान के उध्घाटन समारोह मे जाने से पूर्व आम्बुआ मे अल्प समय के लिए आकर स्थानीय आश्रम गरबा मंडल को पच्चीस हजार रुपए, टेकरी माता मंदिर को 20 हजार रुपए, एवं छगनसिह की सर्प डसने से हुई मौत पर परिजनो को पांच हजार रुपए चेक के वितरण किए। इस अवसर पर जनपद सदस्य अंतरसिह रावत, पूर्व जनपद सदस्य रमेश रावत, कालु राठौड़, गोपाल किराड़, प्रकाश किराड़ आदि उपस्थित थे। Post navigation परमेश्वर प्राप्ति नहीं होती तब तक एक पैर पर साधना करते रहेंगे संजय भारती 17 पेटी अवैध शराब जब्त