विजय मालवी, बडीखट्टाली
जोबट में आयोजित जय किसान ऋणमाफी योजना के विशाल कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेलए सांसद कांतिलाल भूरिया क्षेत्रीय विधायक सुश्री कलावती भूरिया अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल आदि की मौजूदगी में खट्टाली के कृषक हाजी सुलतान खत्री का 90 हजार रुपए का कृषि ऋण का माफी प्रमाण पत्र दिया गया एवं क्षेत्र के और अन्य कई किसानों के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे क्षेत्र में कृषकों में हर्ष का माहौल है कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भुरु अजनार, उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमरू अजनार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मम्मा मियां,नावेल इमानुएल, आराम पटेल,रमेश मेहता, निर्मल सिंह, निगम सिंह रेमंड, जीतू अजनार, सुनील खेडे सहित क्षेत्र के कई सरपंच गण एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *