झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट-
भगवान बलराम की पूजा अर्चना के बाद रायपुरीया में किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व पेटलावद क्षेत्र की विधायक निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान यात्रा का शुभारंभ की कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया का सम्मान किया गया। किसान सम्मान यात्रा के प्रभारी फकीरचंद राठौड, मंडल प्रभारी अंबालाल मेहता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष छगनलाल जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेर भूरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि कर्मण अवार्ड व सम्मान मिला है। उसके लिए रायपुरिया क्षेत्र के किसानों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया और शिवराज सरकार की किसान हितेषी योजना का बखान किया गया। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन पाटीदार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिराम पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी शैतानमल कुमट, झकनावदा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के अध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार, रामनगर मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, लक्ष्मण मालीवाड, कुलदीप चौहान, बनी से शंभूलाल निनामा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, युवा मोर्चा के महामंत्री अजय पाटीदार, राहुल गोस्वामी, ईश्वर पाटीदार, योगेंद्र निनामा, जितेंद्र रावल, नंदू निनामा, हरिराम सेप्टा, पवन पाटीदार, जितेंद्र मुनिया, झकनावदा से अभय आदि लोग उपस्थित थे। यात्रा को पूरी तरह से सफल बनाया एवं किसानों की ओर से शिवराज सरकार को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *