पियुष चंदेल, अलीराजपुर
अलीराजपुर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल आज अपने पूरे लाव-लश्कर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किसान आंदोलन में हिस्सा लेने मंदसौर जा रहे थे लेकिन जावरा के पास उनकी गाडी स्कार्पियो सामने से आते हुए ट्रक से टकरा कर छतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में महेश पटेल या अन्य किसी को भी गंभीर चोट नही आई लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से बैठ गया। प्राथमिक उपचार के बाद महेश पटेल अपने साथियों के साथ दूसरी गाड़ी से मंदसौर के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *