हरीश राठौड़, पेटलावद किसानों की फसले बर्बाद हो रही है किसान परेशान हो रहे है। किसानों ने परेशान होकर शनिवार को पेटलावद तहसील कार्यालय में धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि हमारी फसले बर्बाद हो चुकी है। सोयाबीन में अफलन की स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे पौधा तो बन रहा है किंतु फसल किसी काम की नहीं है। किसानों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है किसान परेशान है। किसानों की समस्या की ओर शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। अन्यथा किसानों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने ज्ञापन देने के पूर्व धरना भी दिया और अपने साथ किसान फसल के पौधे भी ले कर आए उन्होंने इन पौधों को एसडीएम को दिखाते हुए बताया कि इस प्रकार फसल सूख रही है और इसमें दाने ही नहीं आ रहे है। इस कारण से किसान अपने परिवार का पालन पोषण भी नहीं कर पाएगा और बैंक व साहूकारों के कर्जो से भी मुक्ति नहीं मिल पाएगी। इसके लिए प्रशासन व शासन को किसानों की फसल का सर्वे करवा कर मुआवजा राशि देना चाहिए। Post navigation मप्र कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स, टिकट किसे भी मिले एकजुट होकर कांग्रेस को विजय बनाए विश्व मंगल धाम तारखेड़ी की टीम ने मटकी फोड़ स्पर्धा में जीते 31000 रुपए