विजय मालवी, खट्टाली जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख मांग की कि क्षेत्र में किसानो ने दो-तीन बार की साथ ही जिले में उड़द पर पीला मोजक रोग लग जाने से फसले नष्ट हो रही है। उड़द एवं सोयाबीन की फसल जिले में नष्ट हो चुकी हैं। विधायक भुरिया ने अपने पत्र में बताया की एक प्रदेश स्तरीय सर्वे टीम बनाकर सर्वे करवाया जावे तथा किसानो को शीघ्र ही सर्वे के अनुसार उड़द एवं सोयाबीन का पर्याप्त मुआवज़ा दिलवाया जाए। विधायक भूरिया ने मांग की कि किसानो ने महंगे दाम का बीज एवं महंगे दाम की दवाइयों की खरीदी की, उसके बाद प्रकृति का कहर से किसानो की फ़सले बर्बाद हो चुकी है। इस सम्बंध में पूर्व में भी जिला प्रशाशन को एवं कलेक्टर को अवगत कराया जा चुका है। भुरिया ने तत्काल किसानो को मुआवजा देने की विशेष पहल की है। Post navigation सविता मौर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि दी मिट्टी के गणेशजी का विसर्जन कर धर्मावलंबी मिट्टी का उपयोग करेंगे घरों में पौधा लगाने में