जितेन्द्र वाणी, नानपुर
नानपुर ग्राम पंचायत में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किसानों को राहत राशि लगभग 16 सौ करोड़ रुपये डाली गई है जिसमे डिजिटल इंडिया के तहत लाइव प्रसारण ग्राम पंचायत में दिखाया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जो राहत राशि किसानों को डाली जा रही है, देखा तथा प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठाकराला, अलीराजपुर से अशोक ओझा, वरिष्ठ कार्यकर्ता निशा बंदी, ओम प्रकाश नागर, जितेंद्र वाणी, नगर अध्यक्ष घनश्याम माली, सरपंच सावन सिंह मारू व पंच द्वारा कार्यक्रम में लाइव प्रसारण में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद किसानों को संबोधित कर प्रदेश में किसानों के हितों में भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *