भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर स्थानीय कम्यूनिटी हाल में महिला बाल विकास परियोजना मेघनगर यूनिसेफ द्वारा किशोरी बालिकाओं का सम्मलेन आयोजित कर बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस आयोजन में किशोरी बालिकाओं को विधायक वीरसिंह भूरिया, एसडीएम प्रीति संघवी ने भी संबोधित किया। साथ ही बाल विवाह, कुपोषण, शिक्षा को लेकर किशोरियों को समझाइश दी गई। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओ ने बाल विवाह पर एक नाटक प्रस्तुत किया जिसमें बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में आम जनता को जाग्रत करने के उद्देश्य से नाटिका की प्रस्तुति दी। वहीं विधायक वीरसिंह भूरिया एसडीएम प्रीति संघवी, महिला बाल विकास अधिकारी वर्षा चौहान, पर्यवेक्षक अर्चना साकते, यूनिसेफ के प्रवीण शर्मा, सुनीता मेडम, जिमी निर्मल, सौरभ पोरवाल, सरपंच, जनप्रतिनिधियों सहित समस्त पर्यवेक्षक शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं उपस्थित थी। ) Post navigation कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने जानी हकीकत : मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों को बंद करवाएगी प्रदेश सरकार पुलवामा आतंकी हमला: स्कूल के नन्हे विद्यार्थी शहीदो की श्रद्धांजलि के लिए आगे आये, नन्हे बच्चों ने रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन