अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- जोबट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खट्टाली स्थित किराना दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में पड़ा सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग सोमवार रात के करीब 12 बजे लगी तथा आग लगने के कुछ देर बाद सूचना मिली।इसके बाद भागते हुए दुकान पहुंचे, तो देखा दुकान धू-धू कर जल रही थी। आग की लपटें बहुत ऊंची उठ रही थीं। आग लगने से सामान के फटने और शोर सुनकर आसपास के लोग जगे और आग बुझाने में लग गए। किसी ने मोटर निकाला, किसी ने बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोग आग बुझाने में रात के 2 बजे तक जुटे रहे।घटना की सूचना खट्टाली पुलिस और जोबट अग्निशमन विभाग को दी गई। समय पर दमकल नहीं पहुंचने के कारण दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सुल्तान खत्री ने मामले में खट्टाली पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया है। खट्टाली चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सोमवंशी ने बताया कि आग करीब रात के 12 बजे तड़के लगी जिसमें लाखो के सामान जलकर खाक हो गए। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। Post navigation नवागत कलेक्टर मिश्र ने ग्रहण किया अलीराजपुर कलेक्टर का चाज॔ पहली ही जनसुनवाई मे कलेक्टर के संकेत ; अंतिम नागरिक की बात सुनी जायेगी