विपुल पांचाल@ झाबुआ कलेक्टर महोदय ज़िला झाबुआ श्री रोहित सिंह के निर्देश पर तथा जिला आबकारी अधिकारी डॉ शादाब अहमद सिद्दीक़ी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद डण्डीर के नेतृत्व में दिनांक 14/12/2020 को मुखबिर की सूचना पर वृत्त-झाबुआ ‘ब’, के अंतर्गत ग्राम – गुलाबपुरा में कान्हा उर्फ भूवनेश पिता ललित राठौर की किराना दुकान पर दबिश दी गई। किराना दुकान की विधिवत जांच के दौरान विदेशी मदिरा 04 पेटी गोवा व्हिस्की, 08 पेटी माउण्ट कैन बियर, 05 पेटी वास्को बियर, इस प्रकार कुल 17 पेटी (169.56 बल्क लीटर ) अवैध मदिरा कब्जे आबकारी लेकर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण कायम करके विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को मोके पर गिरफ्तार किया। जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 54240/- है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी, आरक्षक ईश्वरलाल पण्डियार, मदनलाल राठौड़ एवं श्रीमति पुष्पा बारिया का उल्लेखनीय योगदान रहा। Post navigation ट्रस्ट सरकार ने बनाया है, लेकिन मंदिर जनता बनाएगीः ओम शर्मा विभागीय टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का 17 से: 20 को होगा समापन..