झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट ॥ राणापुर थाने के छोटी वगई गांव मे प्राथमिक स्कूल के किचनशेड से 40 पेटी अवैध शराब बरामद होते ही हडकंप मच गया । इसके पहले राणापुर थाना क्षैत्र के रेता गांव में उप स्वास्थ केंद्र से 5 साल पहले भी शराब बरामद हो चुकी है । ग्राम छोटी वगाई के प्राथमिक स्कुल के किचन शेड में रखी अवैध शराब पुलिस ने जब्त कर ली।यह शराब स्कुल में एम डी एम देने वाले समुह की रसोइयन तुलसी के पति वसना भांजी डामोर ने वहाँ भर रखी थी।जब्त की गई शराब की कीमत39 हजार 2 सौ अस्सी रूपये बताई गई है। शनिवार को मुखबिर ने पुलिस को सुचना दी कि स्कुल फलिया स्थित प्रायमरी स्कुल के किचन शेड में बड़ी मात्रा में अवेध शराब का भंडारण किया जा रहा है।इस पर टी आई आर सी भास्करे ने दलबल सहित वहाँ पहुंचकर छापा मार दिया। पास में रहने वाले वसना ने इस पर कब्जा करते हुए अपना ताला लगा रखा था।उससे ताला खुलवाया गया ।किचन शेड में 38 पेटी बीयर व दो पेटी क्वाटर की रखी हुई थी। Post navigation रंगे हाथो रिश्वत ले रहा एएसआई सहयोगी के साथ लोका युक्त कारवाई मे धराया के साथ तहसील तो खुल गई, एसडीएम भी पोस्ट हो गया लेकिन सुविधाओं को तरसता कार्यालय