अलीराजपुर लाइव डेस्क ॥ अलीराजपुर जिले के आजादनगर बस स्टैंड पर अब से थोडी ही देर पहले लोका युक्त पुलिस ने बरझर चोकी प्रभारी बलवंतसिंह कुंडल को सहयोगी व्यापारी बुरहान के हाथो 3000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है साथ ही बुरहान को भी सहआरोपी मानकर गिरफ्तार किया गया है अलीराजपुर लाइव को लोका युक्त टीम के इंचाज॔ युवराजसिंह ने बताया कि रिंगोल गांव के राजेश का अपने भाईयो के साथ मामूली विवाद हुआ था जिस पर भाईयो ने बरझर पुलिस चोकी पर उसके खिलाफ आवेदन दे दिया था तब से चोकी प्रभारी कुंडल दबाव बना रहा था ओर फिर 6 हजार रुपये मे सोदा तय हुआ कि वह कोई कानूनी कारवाई राजेश पर नही करेगा । ओर आज 3000 रु देना तय किया गया था इसके पूव॔ राजेश ने लोका युक्त को शिकायत कर दी ओर टीम ने आज आजादनगर बस स्टैंड पर रंगे हाथो कुंडल ओर रिश्वत लाने मे सहयोग कर रहे बुरहान को धर दबोचा । Post navigation अजब-गजब पुलिस-नाबालिग के पिता को ही बैठा दिया हवालात में किचन शेड मे मिली शराब, आरोपी गिरफ्तार