विपुल पंचाल, झाबुआ केशव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हितांशी गुप्ता ने स्कूल गेम स्टेट 64 चैम्पियनशीप की किक-बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया जिसमे हितांशी का चयन सितम्बर के प्रथम सप्ताह में पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की किक बॉक्सिंग में हुआ है। इस अवसर पर संस्था संचालक ओम शर्मा, मयंक रुनवाल, प्राचार्य अम्बिका टवली, उपप्राचार्य विनय डामोर, खेल प्रशिक्षक ललित मेड़ा, बादल पांडे द्वारा हितांशी को शुभकामनाएं दी गई। Post navigation दिनेश गणावा एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत श्रावण माह में संगीतमयी भक्ति के साथ रामायण का मास पारायण आरंभ, प्रतिदिन रात्री 8 बजे होगा शंकर मंदिर पर