झाबुआ लाइव के लिऐ दिनेश वर्मा की रिपोर्ट ।। झाबुआ के कालीदेवी मे हाइवे पर आज शाम एक हादसा हो गया जिसमे दो महिलाओ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये । पुलिस के अनुसार एक विवाह समारोह से सावित्री ओर सामली बाई एक बाइक पर सवार होकर लौट रही थी तभी सामने की ओर से एक बाइक से उनकी भिडंत होकर गयी । भिडंत होते ही दोनो महिलाए सडक पर जा गिरी तभी उधर से एक ट्रक गुजर रहा था वह उसकी चपेट मे आ गयी नतीजा दोनो की मौके पर मौत होकर गयी । इस हादसे मे पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा घायलों को अस्पताल रैफर कर दिया गया है । इस हादसे मे बाइक को टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार होकर गया है । Post navigation घुमने के लिऐ निकली महिलाओ से पिस्टल अड़ाकर लुट मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे भाजपाई